बागपत: कस्बा टटीरी में नगर पंचायत टंकी परिसर व एक मकान के पास से एलटी (लो टेंशन) विद्युत लाइन खींचने का लोगों ने किया विरोध
शुक्रवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे कस्बा टटीरी निवासी रोशन लाल के मुताबिक उनके मकान स्थित नगर पंचायत टंकी परिसर है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा परिसर और उनके मकान के पास लगे विद्युत पोल पर आईटी की लाइन खींचने लगे। इसी दौरान लोगों ने विरोध किया और नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। कहा कि एलटी लाइन ले जाना खतरनाक साबित हो सकता है।