रजौली: कन्या मध्य विद्यालय गेट पर टोटो-टेंपो का कब्जा, छात्राओं की बढ़ी परेशानी !
Rajauli, Nawada | May 24, 2026 रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के मुख्य गेट पर टोटो और टेंपो चालकों का कब्जा छात्राओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय गेट के सामने दर्जनों वाहन खड़े रहने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे छात्राओं व राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।