शाजापुर: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में ज़िले के अधिकारियों ने की सहभागिता, विद्यार्थियों को दिए उज्ज्वल भविष्य के मंत्र
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम जिलेभर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के जिले के अधिकारियों ने आवंटित शालाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया।साथ ही आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की बात कही