अररिया: बोची गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के 2 लोग हुए घायल
Araria, Araria | May 9, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बोची गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया । जहां चिकित्सक के देखरेख में दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है।