शाजापुर: शासकीय अधिकारी जिले के कमजोर स्कूलों को लेंगे गोद,परिणाम सुधारने की कवायद में जुटा शिक्षा विभाग कर रहा नवाचार
माशिमं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम इस बार गत वर्ष की अपेक्षा कम रहा। जिसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कवायद की जा रही है ताकि विद्यार्थियों का स्तर सुधरे और जिले का परिणाम बेहतर हो। इसके लिए शिक्षा विभाग के अलावा अन्य शासकीय अधिकारी जो शिक्षण कार्य में रूचि रखते हों ऐसे अधिकारियों को कमजोर परिणाम देने वाले विद्यालय गोद दिए जाएंगे।