शाजापुर: शाजापुर में धूमधाम से निकली ओंकारेश्वर महादेव की सवारी, जगह-जगह किया गया पूजन अर्चन
श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शाम के समय शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से भगवान ओंकारेश्वर रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।सवारी मार्ग पर जगह-जगह श्रृद्धालुओं द्वारा श्री ओंकारेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया गया। पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।आकर्षक रथ में सवार होकर बाबा ओंकारेश्वर की सवारी बैंडबाजों के साथ मुख्य मार्गों से निकली।