शाजापुर: डाइट में एफ एल एन प्रशिक्षण के द्वितीय चरण की हुई शुरुआत
डीपीसी ने दिया शिक्षकों को मार्गदर्शन
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार सोमवार से विकास खण्ड स्तरीय शाजापुर के एफ एल एन कक्षा एक व दो पढ़ाने वाले शिक्षकों का पांच दिवसीय द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कि सोमवार से शुरुआत हुई। डीपीसी राजेन्द्र सिप्रे ने मां सरस्वती की पूजन कर उपस्थित सभी शिक्षकों को एफ एल एन प्रशिक्षण के उद्देश्य,महत्व आदि के बारे में विस्तार से सभी से चर्चा की ।