शाजापुर: शाजापुर शहर के आदित्य नगर स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने भोलेनाथ का भांग से श्रंगार किया
शाजापुर:शहर के आदित्य नगर स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने भोलेनाथ का भांग से श्रंगार किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन माह के पवित्र माह के चलते बाबा नर्मदेश्वर महादेव को भांग से श्रंगारित किया गया। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही और दर्शन-पूजन का दौर रात तक चलता रहा।