दुर्ग: छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में चिट्टा तस्करी करते 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी करते 2 गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत छावनी पुलिस ने कैंप क्षेत्र से चिट्टा तस्करी उत्तम सिंह और मोहित सिंह को 5.600 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा। बरामद नशे और मोबाइल की कीमत ₹1.12 लाख है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है।