तालाब में जहरीली दवा डालने का आरोप, 30–40 कुंतल मछलियां मरीं किसान पर टूटा दुखो का पहाड़
तीन साल की मेहनत पर फिरा पानी, रामपाल के परिवार पर टूटा आर्थिक संकट; प्रशासन से मदद की गुहार
कासगंज। मानपुर नगरिया गांव में तालाब में कथित रूप से दवा डालने के बाद बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामपाल के मुताबिक तालाब में करीब 30–40 कुंतल मछलियां थीं। वह पिछले तीन वर्षों से मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
रामपाल का आरोप है कि 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में दवा डाल दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। उन्होंने पुलिस चौकी और मत्स्य विभाग को सूचना दी। बाद में चौकी प्रभारी आशीष राय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच का आश्वासन दिया।
रामपाल ने बताया कि तालाब 30 हजार रुपये सालाना के पट्टे पर लिया था और मछली पालन ही परिवार की आय का प्रमुख साधन था। बेटी की शादी भी तय है, ऐसे में अचानक हुए नुकसान से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच, दोषी का पता लगाने, नुकसान का आकलन और आर्थिक सहायता की मांग की है। मछलियों की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
#कासगंज #मानपुरनगरिया #मछलीपालन #तालाब #मछलियोंकीमौत #आर्थिकसंकट #प्रशासन #जांच #KasganjNews #LocalNews
Kasganj, Kasganj | Sep 20, 2026