पनकी के रतनपुर से बीती 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना पनकी में मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया लेकिन परिजनों का आरोप है कि तीन माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस सिर्फ कार्रवाई के नाम पर टाल मटोल करती रहती है।