चूरू: शहर में दशहरे पर दो जगह होगा रावण दहन, बागला मैदान में 60 और रेलवे मैदान में 45 फीट का पुतला जलेगा
Churu, Churu | Oct 20, 2026 चूरू में दशहरा पर्व पर दो स्थानों पर रावण दहन होगा। बागला खेल मैदान में नगर परिषद की ओर से 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जबकि रेलवे ग्राउंड में हनुमान कला मंदिर समिति की ओर से 45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। दोनों स्थानों पर आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बागला खेल मैदान में नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में