सूरजपुर: सूरजपुर कोतवाली के सामने मजदूरों और राजमिस्त्रियों के बीच हुई मारपीट, सड़क पर मचा हंगामा
जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना के ठीक सामने रविवार सुबह करीब 9 बजे काम की तलाश में एकत्रित हुए मजदूरों और राजमिस्त्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।