राजगढ़: राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की जिला बैठक आयोजित
राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियवत सिंह खिंची की मौजूदगी में 7 मई को शाजापुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया सहित अन्य उपस्थित रहे श।