लवकुशनगर: हिनौता गांव में दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, 2 लाख नकद सहित 6-7 लाख के जेवर ले उड़े चोर
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 19, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र की पठा चौकी अंतर्गत हिनौता गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नकद और 6 से 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रविवार की दोपहर 3 बजे घटना की सूचना पर पठा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। छतरपुर से डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।