रूड़की: रामपुर के पास कूड़े के ढेर में अचानक लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास गुरुवार की रात एक कूड़े के ढेर मे अचानक ही आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कूड़े का ढेर जलकर राख हो चुका था। अच्छी बात यह रही की कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।