जमुई: काकन मोड़ के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने इलाज कराने जा रहे पिता-पुत्र को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के काकन मोड़ के पास गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के करीब तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में काकन गांव निवासी मनीष कुमार और उनके पिता मक्केश्वर मंडल घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां मक्केश्वर मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है।