बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर की महिला ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया
कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर की रहने वाली महिला ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने एक मामले में गवाही दी थी तभी से दबंगों द्वारा रंजिश रखी जा रही है। इसी बात से आग बबूला दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।