सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने UPPRPB के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण का किया सीधा निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा पुलिस लाइन, सहारनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक, समकक्ष पदों की 4,543 रिक्तियों हेतु संचालित दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया का सोमवार दोपहर 1:00 बजे निरीक्षण किया गया।