कर्वी: चित्रकूट कर्वी ब्लाक के गोपालपुर में जन चौपाल, ग्रामीणों ने हर घर जल योजना की की सराहना
चित्रकूट के गोपालपुर ग्राम में गुरुवार सुबह 10 बजे जल जीवन मिशन के तहत जन चौपाल आयोजित हुई। अधिकारियों ने हर घर जल योजना की प्रगति पर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने घर-घर शुद्ध पेयजल मिलने पर खुशी जताई और वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।