टिमरनी: टिमरनी सहित जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध।
Timarni, Harda | Jun 12, 2026 मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा देने और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को "बंद ऋतु" (क्लोज सीजन) घोषित किया है। प्रशासन द्वारा जलाशयों और संबंधित क्षेत्रों में निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।