महसी: महसी में गुरु पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती पर MLA प्रतिनिधि ने 25 मंदिरों में पूजन किया, 4 दलित बस्तियों में माल्यार्पण
महसी विधानसभा क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई।नानपारा चीनी मिल के निदेशक एवं महसी विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू’ ने क्षेत्र के 25 मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और संतों व पुजारियों को अंगवस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया।इसके अलावा चार दलित बस्तियों में पहुंचकर संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।