सैदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आदर्श हॉस्पिटल की अनूठी पहल, CHC, तहसील व कोतवाली में लगाए गए छायादार पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में जौहरगंज स्थित आदर्श हॉस्पिटल द्वारा गुरुवार को विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील परिसर तथा कोतवाली परिसर में छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण कराया गया।