गोगरी: भीषण गर्मी: गोगरी अस्पताल में लू और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Gogri, Khagaria | Apr 25, 2026 खगड़िया जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इन दिनों लू और डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शनिवार की