गोरखपुर: जिले में चल रहा है क्षय रोग खोजी अभियान के तहत सीडीओ ने लोगों से टीबी के लक्षण मिलने पर जांच करने की अपील की
अगर दो सप्ताह से अधिक की खांसी हो, बुखार आए या बलगम में खून आने समेत टीबी का कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। टीबी का सम्पूर्ण इलाज सरकारी तंत्र में मौजूद है। सभी लोग सहयोग करके ही जनपद को टीबी मुक्त बना सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना ने जनपदवासियों से यह अपील की है।