मध्यप्रदेश के बड़वाह शहर की सबसे बड़ी समस्या स्थाई सब्जी एवं फल मंडी की रही है।नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अध्यक्ष बनते ही पहला वादा किया था कि मैं नगर में एक स्थायी सब्जी एवं फलमंडी का निर्माण करवाऊंगा। जिससे हमारे सब्जी एवं फल विक्रेताओं को बार बार अतिक्रमण के नाम पर हटाने से मुक्ति मिले एवं इस समस्या का स्थाई समाधान मिल सके।