राजगढ़: लम्बोर बड़ी में किसानों का धरना 44वें दिन भी जारी, टोल संघर्ष समिति ने किया बड़ा ऐलान, 08 अप्रैल को होगी आर-पार की लड़ाई
Rajgarh, Churu | Apr 6, 2026 राजगढ-झुन्झुनूं स्टेट हाइवे 41 पर स्थित लंबोर बड़ी में टोल संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना 44वें दिन भी लगातार जारी रहा। आयोजित आमसभा में क्षेत्र के सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और अपने हक की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया। कहा 08 अप्रेल को आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी, जिसमें महिलाओं से पहुंचने की अपील की है।