सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट के वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, फावड़ा बरामद
Sagri, Azamgarh | Jun 26, 2026 आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद किया है। जयहिन्द सिंह पटेल ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पुआल रखकर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया ।