पट्टी: बनपुरवा नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दो घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहुपुर गांव निवासी राजबहादुर अपनी पत्नी मालती देवी दो बच्चे व बहन के साथ अपने ई रिक्शा से रिश्तेदारी जा रहा था। इस दौरान बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे जब हुआ बनपुरवा नहर के पास पहुंचा था कि उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटे आ गई ।