भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक हादसे का शिकार, पशु को बचाने में तीन गंभीर घायल
रविवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर सलूंबर लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। हादसा सोहनखेड़ा के पास हुआ, जहां अचानक सड़क पर आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्