पूर्व पार्षद व राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने मंगलवार को मधेपुरा के नए बस स्टैंड का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। करोड़ों की लागत से बने नए बस स्टैंड की स्थिति अब इतनी खराब हो चुकी है कि वह धीरे-धीरे खंडहर बनते जा रहा है।