मेरठ: परतापुर में छात्रा से मोबाइल फोन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से माफी मांगता हुआ आया नजर, मोबाइल फोन बरामद
Meerut, Meerut | May 8, 2026 मेरठ। परतापुर पुलिस ने छात्रा से मोबाइल लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर अपनी सक्रियता और तेज कार्रवाई का परिचय दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने यक्ष ऐप, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छात्रा का लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली