रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक तबादला होने पर दी गई विदाई
Raniwara, Jalor | Mar 15, 2024 रानीवाडा के पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा का माउंट आबू के लिए तबादला हुआ है। सालभर से रानीवाडा में सेवाएं देने और विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने के बाद आज वर्मा का पुलिस थाने में विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर पुलिस थाना करडा, बागोडा सहित क्षेत्र के खास नागरिकों ने भी वर्मा को साफा माला पहनाकर सम्मान प्रदान किया।