सागर नगर: कलेक्टर गेट के सामने टला बड़ा हादसा, अचानक कार आने से बाइक सवार वृद्ध गिरे, पुलिसकर्मियों ने संभाला
कलेक्टर कार्यालय गेट क्रमांक-2 के सामने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाइक सवार एक वृद्ध कलेक्टर कार्यालय की ओर आ रहे थे, तभी पीली कोठी मार्ग से अचानक एक कार पिंपलापुर मार्ग की ओर मुड़ गई। अचानक सामने आई कार को देखकर बाइक सवार वृद्ध का संतुलन बिगड़ गया और वे कार के सामने ही सड़क पर गिर पड़े। वृद्ध को हल्की चोटे आई है।