गुमला: सड़क से सटाकर बन रही नाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, स्लैब टूटने की आशंका जताई
Gumla, Gumla | Jun 1, 2026 शहर के बायपास रोड स्थित अरमई चौक से सिसई रोड की ओर जाने वाली बाईपास सड़क पर चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली का निर्माण सड़क से बिल्कुल सटाकर किया जा रहा है। जिससे भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के दौरान परेशानी उत्पन्न हो सकती है। उक्त मार्ग से प्रतिदिन भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन होता है।