नबीनगर: साया परसा से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के माली थाना अंतर्गत साया परसा से पुलिस ने सत्येंद्र मेहता के पुत्र वारंटी संजय कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने मंगलवार को दोपहर बताया कि कोर्ट से निर्गत हुए वारंट के निर्देश पर वारंटी को घर से ही गिरफ्तार के न्यायालय भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।