बांसडीह: सहतवार कस्बे में स्कूली बच्चों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक
सहतवार कस्बा में स्कूली बच्चों ने मोबाइल से हो रहे दुष्प्रभाव से बचने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बृहस्पतिवार की रात मार्कशीट वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कार्यक्रम को देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो गए ।उत्कृष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कृत करते हुए मार्कशीट वितरण की।