गोला: उरुवा बाजार में बारात से लौट रहे कार सवार पर हमला, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़, एक नामजद समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज
उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे कार सवार के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बांसगांव क्षेत्र के डाड़ीरावत निवासी हरेन्द्र बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राहुल नामक युवक समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।