हैदरगढ़: सेमरी गांव में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन, विधायक दिनेश रावत और ग्राम प्रधान चंद्रा देवी ने किया लोकार्पण
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी में मनरेगा के तहत निर्मित द्वितीय अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, प्रधान प्रशासक चंद्रा देवी व सचिव सचिन अवस्थी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस भवन का उद्देश्य स्थानीय लोगों को खाद्यान्न वितरण से संबंधित सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिले।