चरखारी: चरखारी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
थाना खरेला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। टीम ने 24 वर्षीय कपिल पुत्र शिवसहाय अहिरवार निवासी ग्राम मगरौठ, थाना चिकासी, हमीरपुर को कस्बा खरेला के पास से पकड़ा। आरोपी पर थाना खरेला में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया है।