मानिकपुर: हल्दी डाँडी से मानिकपुर आ रहे बाइक सवार जरेड़ा नाला के पास पत्थर से टकराकर घायल, जिला अस्पताल रेफर
चित्रकूट-शनिवार शाम 7:30 बजे चित्रकूट के मानिकपुर-सतना मार्ग पर जरेड़ा नाला के पास बाइक हादसा हुआ। जीजा बबलू बंसल गंभीर घायल होकर सीएचसी से रेफर हुए, जबकि साला अशोक को हल्की चोटें आईं। दोनों हल्दी डांडी से आ रहे थे, सड़क पर पत्थरों से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई। एक घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची।