बालोद: दल्लीराजहरा में 100, लाटाबोड़ में 30, कुसुमकसा में 20, सिकोसा में 10 बेड का अस्पताल मंजूरी के बावजूद नहीं खुला
Balod, Balod | Apr 7, 2026 बालोद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत लगातार बदहाल बनी हुई है। सरकारी स्तर पर भले ही सर्वसुविधायुक्त अस्पतालों के संचालन के दावे किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों या दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है।