फूलपुुर: CRPF कैंप में तैनात SI का शव तालाब में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
सरायइनायत थाना क्षेत्र के उत्तरी कोटवा गांव में फाफामऊ स्थित CRPF कैंप में तैनात सब-इंस्पेक्टर चंदन सिंह (46) का शव रविवार सुबह तालाब में मिला। वह मां का इलाज कराने छुट्टी पर घर आए थे और शुक्रवार रात से लापता थे। उनकी स्कूटी पहले ही तालाब किनारे मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। रविवार 11बजे मिली जानकारी।