लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पानी की टंकियों से सोलर पैनल के डीसी तार चोरी होने का मामला सामने आया है। खुजौली और उदवत खेड़ा स्थित टंकियों पर 21 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए गए थे, जिनका निर्माण नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने कराया था।