प्रतापपुर: नगर के वार्ड क्रमांक 8 में अंबेडकर जयंती पर विधायक ने किया नमन, दिए प्रेरणादायी संदेश
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 11:00 बजे नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-8 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक शकुंतला पोर्ते शामिल हुईं। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले