खुरई: सुमरेरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक अज्ञात युवती का मिला शव, जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
Khurai, Sagar | Mar 12, 2024 सुमरेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। जीआरपी पुलिस ने देखा तो युवती के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। 108 की मदद से खुरई अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।