खुरई: एसडीएम ने पीडीएस की 3 दुकानों को निलंबित कर ठोका ₹24 लाख का जुर्माना, जांच के बाद की गई कार्रवाई
Khurai, Sagar | Mar 13, 2024 खुरई एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने आज पीडीएस वितरण की 3 दुकानों को निलंबित कर दुकान संचालकों पर 24 लाख का जुर्माना ठोका है । दरअसल फरवरी माह में इन दुकानों की शिकायत के बाद कनिष्क आपूर्ति आधिकारी सार्थक तिवारी ने जांच में कई अनियमितताएं पाईं थीं । जांच प्रतिवेदन के बाद एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने यह कार्यवाही की है।