बालोद: घर में घुसकर जबरन किया दुष्कर्म, बालोद जिला न्यायालय ने 55 वर्षीय अधेड़ को सुनाई 10 साल की सजा
Balod, Balod | Jun 16, 2026 जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीसी ताजुद्दीन आसिफ ने दुष्कर्म के मामले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर निवासी 55 वर्षीय आरोपी रमेश पुरी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।