हैदरनगर: हैदरनगर-कोसीआरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेल लाइन किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस
हैदरनगर-कोसीआरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेल लाइन किनारे रेल पोल संख्या 355/8 एवं 355/7 के बीच बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली है। इसकी सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने शाम 4 बजे बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है।