चरखारी: चरखारी में दबंगों की पिटाई से जाहिद की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने धारा बढ़ाने का दिया भरोसा
चरखारी के कांशीराम कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी के दौरान नशे में हुड़दंग का विरोध करना परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर जाहिद और परिजनों को बेरहमी से पीटा। जिसमें जाहिद की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। शव दफनाने से इनकार कर दिया। कार्यवाही के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।